विहान्या
संस्कृत शब्द विहायस् से: असीम आज़ादी
कानूनी सहायता एवं वित्तीय जागरूकता एनजीओ
न्याय ही आज़ादी है
Freedom through justice
मुफ़्त कानूनी मदद और वित्तीय जागरूकता, आसान शब्दों में।आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग के उन व्यक्तियों और परिवारों के लिए, जो वकील का खर्च नहीं उठा सकते।
📍 दिल्ली एनसीआर
हम आपकी मदद के लिए हैं
चेक बाउंस, डिपॉज़िट न लौटना, बैंक का नोटिस, UPI धोखाधड़ी या अटकी सरकारी अर्ज़ी? जो भी हो, हमसे पूछिए। यह मुफ़्त है।
हमें लिखें, हम आपको अगला सही कदम बताएँगे।
विहान्या से पूछें →हम कैसे मदद करते हैं
न्याय तक पहुँच
अपने अधिकार जानिए, और यह भी कि उनका उल्लंघन होने पर क्या करें।
वित्तीय जागरूकता
लोन, बचत, बीमा और धोखाधड़ी की आसान जानकारी।
आर्थिक सशक्तिकरण
जिन सरकारी योजनाओं और अवसरों के आप हक़दार हैं, उन्हें ढूँढने और उनका लाभ उठाने में मदद।
सामुदायिक शिक्षा
कानूनी और वित्तीय जागरूकता, दिल्ली एनसीआर के मोहल्लों तक।
पहले संदेश से मुफ़्त परामर्श तक, चार आसान चरणों में।
देखें, यह कैसे काम करता है →अपने अधिकार जानें
आसान भाषा में मुफ़्त जानकारी
मकान मालिक डिपॉज़िट नहीं लौटा रहा?
मकान मालिक क्या काट सकता है और क्या नहीं, घर खाली करने की चेकलिस्ट, और कॉपी करने लायक रिफ़ंड नोटिस।
पूरी गाइड पढ़ें →गाइडRTI कैसे लगाएँ?
सिर्फ़ ₹10 में किसी भी सरकारी दफ़्तर से जानकारी माँगिए। कॉपी करने लायक फ़ॉर्मेट, और जवाब व अपील की समय-सीमा का कैलकुलेटर।
पूरी गाइड पढ़ें →गाइडचेक बाउंस हो गया?
नोटिस भेजने के लिए आपके पास सिर्फ़ 30 दिन हैं। पैसा वापस पाने की पूरी जानकारी, और अपनी समय-सीमा जाँचने का कैलकुलेटर।
पूरी गाइड पढ़ें →नई गाइड नियमित रूप से जोड़ी जाती हैं। जल्द आ रही है: लोन ऐप धोखाधड़ी से कैसे बचें · पत्नी, बच्चों और माता-पिता का भरण-पोषण
सभी गाइड देखें →
सवाल-जवाब
आपके सवाल, सीधे जवाब
हमारा मुफ़्त परामर्श और अदालती पैरवी दिल्ली एनसीआर के आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग के उन लोगों के लिए है जो वकील का खर्च नहीं उठा सकते। हमारी गाइड और जागरूकता सामग्री सभी के लिए उपलब्ध है।
हाँ। हमारी सारी जानकारी पढ़ना मुफ़्त है, और हमें लिखने का कोई खर्च नहीं।
हाँ, जहाँ ज़रूरत हो। परामर्श के बाद अगर आपका मामला अदालत में जाना ज़रूरी है और आप वकील का खर्च नहीं उठा सकते, तो हमारे वकील उसे मुफ़्त में ले सकते हैं। जहाँ हम ऐसा न कर पाएँ, वहाँ हम आपको अपने ज़िला कोर्ट के ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) तक पहुँचने में मदद करेंगे, या आप राष्ट्रीय विधिक सहायता हेल्पलाइन 15100 पर कॉल कर सकते हैं।
हाँ। हमें लिखकर या संपर्क फ़ॉर्म भरकर मुफ़्त परामर्श लें। हम 2 दिन के भीतर आपसे संपर्क करेंगे और फ़ोन, वीडियो या आमने-सामने बात करेंगे। अपनी समस्या से जुड़े काग़ज़ तैयार रखें। यह कैसे काम करता है, देखें।
हाँ। आपकी जानकारी का इस्तेमाल हम सिर्फ़ आपको जवाब देने के लिए करते हैं। गोपनीयता नीति पढ़ें।
अभी नहीं। हम इस समय दान स्वीकार नहीं करते। अगर कोई विहान्या के नाम पर पैसे माँगे, तो हमें contact@vihanya.org पर बताएँ।
हमारे स्वयंसेवक पेज पर जुड़ें। हमें कानून के छात्रों, वकीलों, सीए, अनुवादकों और सोशल मीडिया जानने वालों की ज़रूरत है।
स्वयंसेवक बनें
हमारे साथ जुड़ें
हम विहान्या को ऐसे लोगों के साथ बना रहे हैं, जो मानते हैं कि कानूनी सहायता और वित्तीय जागरूकता हर किसी तक पहुँचनी चाहिए। कानून के छात्र, वकील, सीए, अनुवादक, या कोई भी जो महीने में कुछ घंटे दे सके, आपका स्वागत है।
मदद चाहिए?
अपनी समस्या हमें लिखें। हमारे वकील या कोई स्वयंसेवक 2 दिन के भीतर आपसे संपर्क करके मुफ़्त परामर्श तय करेंगे, फ़ोन, वीडियो या आमने-सामने। यह कैसे काम करता है, देखें →